Explore

Search

October 2, 2026 1:48 am

प्रशासन

राशमी थाना अधिकारी सहित एक दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों के तबादले, दी विदाई

राशमी। प्रदेश में करीब एक पखवाड़े तक चले तबादला अभियान में यहां थाना अधिकारी सहित एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों के तबादले होने पर शुक्रवार को उन्हें विदाई दी गई। गंगरार डीएसपी प्रभु लाल कुमावत के सानिध्य में आयोजित विदाई समारोह में थाना अधिकारी श्यामराज सिंह, एएसआई उदय लाल रेगर, देवीलाल अहीर, भेरूलाल गंवारिया सहित पुलिस कर्मियों को विदाई दी गई। इस अवसर पर सरपंच बंशी लाल रेगर, जीएसएस अध्यक्ष सुनील रांका, भाजपा एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र रेगर भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर