Explore

Search

March 25, 2026 1:41 pm

शिक्षा के मन्दिर को शिक्षक- शिक्षिका ने किया तार-तार, जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निलम्बित..!

चित्तौड़गढ़। जिले के गंगरार ब्लॉक के एक स्कूल में कार्यवाहक संस्था प्रधान का एक महिला टीचर के साथ रंगरेलियां मनाते सोशल मीडिया पर जमकर वीडियो वायरल हो रहा हैं। इस मामले में प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी ने संस्था प्रधान और महिला टीचर को भी निलंबित कर दिया। जानकारी के अनुसार गंगरार ब्लॉक के आजोलिया का खेड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के कार्यवाहक संस्था प्रधान का एक महिला टीचर के साथ प्रधानाध्यपाक कक्ष में रंगरेलिया मनाते सीसीटीवी कैमरे में तस्वीरें कैद हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से स्कूल में कार्यवाहक संस्था प्रधान द्वारा गन्दी हरकत करने को लेकर ग्रामीणों ने समझाया भी था लेकिन संस्था प्रधान अपनी प्रदेश स्तरीय पहुंच को धोंस जमाते हुए ग्रामीणों को डराता रहता था। जानकारी में सामने आया कि संस्था प्रधान की इस हरकत को कैद करने के लिए ग्रामीणों ने ही स्कूल में खुफिया कैमरा लगाया था। संस्था प्रधान की महिला टीचर के साथ रंगरेलिया मनाने के दृश्य सीसीटीवी में कैद हो गए। रंगरेलिया मनाने के सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर सालेरा उप्रावि के संस्था प्रधान अरविंद नाथ व्यास और एक महिला टीचर का वीडियो वायरल हो रहा हैं। मामला गम्भीर होने से तत्काल संस्था प्रधान अरविंद नाथ व्यास और महिला शिक्षक को निलंबित कर दिया। इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी भी बना दी हैं जो इस पूरे मामले की जांच करेंगे।

सालेरा के ग्रामीण पुलिस को परिवाद देते हुए
डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर