
बेगूं। धाकड़ समाज का 19वा सामूहिक विवाह सम्मेलन आज धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में समाज के 41 जोड़े पवित्र अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर जीवनभर के लिए परिणय सूत्र में बंधेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत मंगल गीतों और धार्मिक अनुष्ठानों से हुई। विवाह मंडप को पारंपरिक शैली में सजाया गया, और पूरे आयोजन में उत्साह व आनंद का माहौल रहा।
मायरा की रस्म
शादी के इस शुभ अवसर पर मायरा की रस्म ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। परंपरा के अनुसार, दुल्हनों के मामा ने अपनी बहन एवं भांजियों के लिए उपहार, कपड़े, गहने और अन्य आवश्यक सामग्री भेंट कर रस्म पूरी की। मायरा की रस्म के दौरान भाइयों ने बहनों को आशीर्वाद दिया और उनकी खुशहाल भविष्य की कामना की। इस रस्म में पूरे परिवार ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे आयोजन में पारिवारिक प्रेम और सामूहिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं
महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -