Explore

Search

October 1, 2026 11:40 pm

प्रशासन

कमलेश उपाध्याय बने विप्र फाउंडेशन बेगूं तहसील अध्यक्ष

बेगूं। विप्र फाउंडेशन जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा बेगू तहसील अध्यक्ष की घोषणा राष्ट्रीय सचिव प्रमोद पालीवाल प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल की सहमति से जिला अध्यक्ष शिरीष त्रिपाठी ने कमलेश कुमार उपाध्याय पिता भेरूलाल उपाध्याय निवासी राजबाग सूलीमगरा बेगूं तहसील अध्यक्ष की करते हुए बताया कि कमलेश उपाध्याय वर्तमान में प्रधानाध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनसिंहजी का राजपुरा से सेवानिवृत हुए हैं वर्तमान में इनका दायित्व राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा बेगूं अध्यक्ष है एवं जिले में वर्षों तक विप्र संगठन एवं शैक्षिक संघ में जिला कार्यकारिणी में दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं कमलेश उपाध्याय द्वारा बेगू नगर मंडल व चेंची मंडल व कमांड मंडल , नंदवई मंडल मुख्य कार्यकारिणी के अध्यक्ष, महामंत्री , महिला एवं युवा मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री व उनकी कार्यकारिणी के साथ हि सभी सोलह प्रकोष्ठ के संयोजक व सहसंयोजक व उनकी कार्यकारिणी सात दिवस में घोषित कर देंगे विप्रो फाउंडेशन तहसील अध्यक्ष बनने पर बेगू व पूरे  जिले में खुशी की लहर है साथ हि विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यकर्ताओं द्वारा इसके लिए उन्हें बधाई दी गई।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर