Explore

Search

October 1, 2026 11:40 pm

प्रशासन

बेगूं में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर निकला भव्य पथ संचलन

बेगूं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर गुरुवार को आदर्श विद्या मंदिर द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने घोष वादन की मधुर धुनों के साथ कदमताल मिलाते हुए नगर में देशभक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। पथ संचलन नगर के आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर हरिजन बस्ती, रेगर बस्ती, अहिंसा सर्किल, मिस्त्री मार्केट, पुराना बस स्टैंड, चेची रोड, खुर्रा बाजार, सदर बाजार, लालबाई फूलबाई चौक, नोसालिया मोहल्ला, आचलियों का मोहल्ला, बड़ी मस्जिद, भट्टो का मोहल्ला, दामा जी की हवेली, सिलोरियों की बावड़ी, गांधी चौक, लक्ष्मीनाथ मंदिर गली, रैन की कुई, तंबोली चौक, छिपो का मंदिर, मोमिन मोहल्ला, खटीक मोहल्ला, आखिरियों का चौक, चांद सितारा बिल्डिंग, ब्रह्मपुरी मोहल्ला, होते हुए संपन्न हुआ। नगरवासियों ने पुष्प वर्षा, जयघोष और आतिशबाजी के माध्यम से प्रतिभागियों का स्वागत किया। जगह-जगह लोग तिरंगे झंडे के साथ खड़े होकर भारत माता की जय और नेताजी अमर रहें जैसे नारों से वातावरण को देशभक्ति से भरते नजर आए। कार्यक्रम का समापन विद्यालय परिसर में नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

एबीवीपी ने किया पथ संचलन का स्वागत
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इकाई सचिव लोकेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में आदर्श विद्या मंदिर, बेगूं विद्यालय के छात्रों द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया।
पथ संचलन के दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर बच्चों का स्वागत किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष गोपाल धाकड़, नारायण खटीक, पवन जोशी, उमेश धाकड़ और अजय खटीक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एबीवीपी के कार्यकर्ता ने पथ संचलन का स्वागत किया।
महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर