Explore

Search

October 1, 2026 9:48 pm

प्रशासन

एनडीपीएस एक्ट मामले में आरोपी को जेल भेजा

राशमी। थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में 2 साल से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेजने का आदेश दिया। पुलिस ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट में वांछित अपराधियो की धरपकड़ अभियान के तहत थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह देवल उ.नि. थाना राशमी के द्वारा एक टीम का गठन किया जाकर वांछित अपराधियो की तलाश हेतु रवाना किया गया। जिस पर उक्त टीम ने तकनीकि व मनोवैज्ञानिक रूप से मुखबिरी व आसुचना संकलन कर पुलिस थाना राशमी के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में 2 साल से वांछित कालू लाल पुत्र शंकर लाल जाट निवासी गणेशपुरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर