Explore

Search

May 10, 2026 11:02 am

प्रशासन

कांग्रेस जिला कार्यालय पर किया ध्वजारोहण

चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 76वां गणतंत्र दिवस जिला अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी की अध्यक्षता में स्टेशन रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया। जिला महामंत्री अहसान पठान ने बताया की जिला अध्यक्ष चौधरी द्वारा ध्वजारोहण किया गया वह सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी इस दौरान चौधरी एवं संगठन महासचिव महेंद्र शर्मा ने कहा कि आज के दिन भारत ना सिर्फ एक गणराज्य बना बल्कि हमारे लोकतंत्र ने दुनिया भर में एक विशेष पहचान कायम की थी इस शुभ अवसर पर हम सभी भारतीय संविधान को मजबूत बनाने तथा राष्ट्र की उन्नति में निरंतर भागीदारी निभाने का प्रण करें l व भारतीय संविधान की महानता लोकतंत्र की अजयता एवं देश की एकता और अखंडता को समर्पित हैं l कार्यक्रम में पीसीसी सचिव रणजीत लौट ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सोनी विक्रम जाट पूर्व संगठन महासचिव वरिष्ठ नेता करण सिंह सांखला उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा महामंत्री अहसान पठान प्रमोद तंवर आजाद पालीवाल अंबालाल शर्मा प्रवक्ता राजेश सोनी सचिव कन्यालाल माली शंकर लाल सेन नरेंद्र विजय वर्गीय गणेश लाल जाटोलिया राकेश गारू मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह देलवास पूर्व पार्षद शैलेंद्र सिंह शक्तावत टिंकू धमानी मोहसिन खान शहर प्रवक्ता नवरत्न जीनगर शंभू लाल प्रजापत देवीलाल धाकड़ नारायण धाकड रंजीत घारू कौशल बेरवा चंदन सिंह कोठारी देवीलाल सालवी रामेश्वर अहीर अरविंद वैष्णव किसान कांग्रेस के भैरूलाल जाट देवराज रजक प्रदीप गहलोत राजकुमार वैष्णव आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे l
अहसान पठान “महामंत्री”
जिला कांग्रेस कमेटी चित्तोड़गढ़ l

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर