राजसमंद। जिले में एक बार फिर से डीएमएफटी फंड पर राजनीति शुरू हो गई है। पिछले दिनों हुई डीएमएफटी गवर्निंग काउंसिल की बैठक में पूर्व में स्वीकृत प्रस्तावों को बंद करने के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और विकास कार्यों में राजनीति नहीं करने की मांग की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरि सिंह राठौड़ ने बताया कि पूर्व में डीएमएफटी की गर्वनिंग काउंसिल में स्वीकृत कई ऐसे विकास जिनकी प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति भी जारी हो गई थी। जिनकी निविदा प्रक्रिया पूरी कर कार्य आदेश भी जारी कर दिये थे। लेकिन उन विकास कार्यों को वर्तमान में बिना किसी औचित्य के रोक दिया गया है, जो आमजन के हित में नहीं है। विकास कार्य आमजन के लिए होते है। लेकिन सरकार बदलने के कारण पूर्व में स्वीकृत कार्यों को बन्द करना अनुचित और क्षेत्रवासियों के साथ अन्याय है। कांग्रेसियों ने फिर से सभी स्वीकृत कार्य को चालू करवाने की मांग की है। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरि सिंह राठौड़, रेलमगरा प्रधान आदित्य प्रताप सिंह, विधानसभा प्रत्याशी राजसमंद नारायण सिंह भाटी, पार्षद मांगीलाल टांक आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़