
भीलवाड़ा। हरिशेवा उदासीन आश्रम स नातन मंदिर के महामंडलेश्वर इन दिनों महाकुंभ प्रयागराज में पहुंचे हुए हैं। सोमवार को श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की छावनी में हरिशेवा उदासीन आश्रम की ओर से समष्टि भंडारा किया गया, जिसमें हज़ारों साधु संत महापुरुष एवं भक्तगण सम्मिलित हुए। इस अवसर पर श्री ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम अजमेर के महंत स्वरूपदास, श्री शांतानंद उदासीन आश्रम पुष्कर राज से महंत हनुमान राम, गुजरात से महंत जमुना दास, हरीशेवा उदासीन आश्रम से संत गोविंद राम, ब्रह्मचारी इंद्रदेव, सिद्धार्थ एवं कुणाल व अनेक भक्तगण भी सेवा के लिए पहुंचे हुए हैं। इससे पूर्व हरिशेवा उदासीन आश्रम की ओर से दिनांक 23 जनवरी को संतों की मंडली के लिए जलपान एवं दक्षिणा वितरित की गई। साथ ही 24 जनवरी को हरेराम आश्रम की छावनी सेक्टर 22 में रात्रि भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही 25 जनवरी को एकादशी पर्व पर माँ गंगा का पूजन अर्चन कर श्रीमद् भागवत का मूल पाठ रखवाया एवं संत मंडली को फलाहार प्रसाद वितरण कर दक्षिणा दी गई। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम ने बताया कि महाकुंभ में वे हरेराम आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि जी की छावनी में रुके हुए हैं। महाकुंभ का पर्व हिंदू सनातनियों के लिए बहुत ही शुभ पर्व है। प्रयागराज में लगने वाला यह महाकुंभ मेला 144 वर्ष बाद आया है और हिंदू धर्म के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। महाकुंभ के दौरान गंगा, यमुना, और सरस्वती नदी के संगम में स्नान करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। ये महाकुंभ मेला देवभूमि भारत से आए सभी संतों का भी संगम है। उन्होंने बताया कि इस महाकुंभ में युवा वर्ग अधिक मात्रा में प्रेरित होकर भाग ले रहा है, जो सनातन धर्म की रक्षा के लिए बहुत ही शुभ संकेत है। स्वामी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर्व के उपलक्ष में शाही स्नान भी करेंगे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़