Explore

Search

April 16, 2026 2:21 am

बेगूं के श्रीनगर गांव के पास पकड़ा 93 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा, कार जब्त

बेगूं । बेगू थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कार से पांच कट्टों में भरा 93 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित स्वीफट कार को जब्त किया है। बेगूं थानाधिकारी शिव लाल मीणा ने बताया कि 27 जनवरी 2025 को चौकी जोगणिया माता पर तैनात कानि सुरेन्द्र जोगणिया माता से थाना बेगू की तरफ आ रहा था। कि श्रीनगर से जोगणिया माता की तरफ सामने से आ रही एक स्विफट कार संधिग्द नजर आई जिस पर कानि सुरेन्द्र के द्वारा कार को रोकने हेतु हाथ का ईशारा किया तो कानि सुरेन्द्र को बावर्दी देखकर स्विफट कार को उसका चालक तेज गति से दूर भगाकर लेकर गया व आगे ठुकराई स्कूल चौराहे केे पास जाकर कार को रोड़ से नीचे उतार कर कार चालक व उसका साथी कार को छोड़कर मौके से भाग गये। जिनकी काफी तलाश की मगर कोई पता नही चला। कार के पास जाकर देखा तो स्विफट कार मे पीछे की सीट पर काले रंग के 3 कट्टे अफीम डोडाचूरा व पीछे डिग्गी मे काले रंग के 2 कट्टे अफीम डोडाचूरा के भरे हुए थे। जिसकी सूचना कानि सुरेन्द्र के द्वारा थानाधिकारी शिवलाल मीणा को दी गई, जिस पर थानाधिकारी मय जाप्ते सहित श्रीनगर से जोगणिया माता रोड़ पर पहुचे, जहा पर एक स्विफट कार मिली। मोके से फ़रार कार चालक व साथी मुल्जिमान की आस पास काफ़ी तलाश की किन्तु कोई जानकारी नही मिल पाई। कार की नियमानुसार तलाशी ली तो कार में 5 कट्टों में भरा हुआ कुल 93 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा मिला। पुलिस ने नियमानुसार कार व अवैध अफीम डोडाचूरा को जब्त कर लिया है। पुलिस थाना बेगू पर कार चालक व साथी मुल्जिम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर