Explore

Search

April 16, 2026 2:31 am

श्री धाकड़ महासभा का 32वां राष्ट्रीय अधिवेशन कोटा में, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

बेगूं। श्री धाकड़ महासभा का 32वां राष्ट्रीय अधिवेशन 8 और 9 फरवरी 2025 को कोटा के दशहरा मैदान में आयोजित होगा। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर बेगू में एक अतिआवश्यक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता श्री धाकड़ युवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय धाकड़ ने की। बैठक में समाज के सभी से राष्ट्रीय अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई। बैठक में अधिवेशन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और समाज के सक्रिय योगदान पर चर्चा की गई। इसके साथ ही अधिवेशन के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी विभिन्न समाज बंधुओं को सौंपी गई। बैठक में उपस्थित प्रमुख अतिथियों में श्री धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तुलसीराम धाकड़, रामकुमार मेहता (पूर्व यूआईटी चेयरमैन कोटा और राष्ट्रीय महामंत्री क्षत्रिय किराड़ महासभा किशन मालव (संभागीय अध्यक्ष, मालव धाकड़ विकास समिति), फौजी गिरिराज धाकड़, श्री धाकड़ युवा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश धाकड़, प्रदेश कोषाध्यक्ष कैलाश धाकड़,प्रदेश महामंत्री शिवलाल धाकड़, तहसील अध्यक्ष प्रदीप धाकड़, प्रभु लाल धाकड़,ओकार धाकड़, प्रकाश धाकड़,शोभालाल धाकड़,शोभालाल,विनोद धाकड़ सहित अन्य समाज बंधु मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी उपस्थित समाज बंधुओं ने राष्ट्रीय अधिवेशन को भव्य और सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर