Explore

Search

July 2, 2026 8:28 am

प्रशासन

अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के पृथ्वीराज सिंह बने चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष

बेगूं। अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ राजस्थान की कार्यकारिणी विस्तार बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह पंवार ने पृथ्वीराज सिंह को चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। गौसेवा के प्रति उनके समर्पण और निरंतर सेवा कार्यों को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पृथ्वीराज सिंह लंबे समय से गौसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और युवाओं की टीम के साथ मिलकर लगातार कार्य कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें राष्ट्रीय गौसेवा पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उनकी नियुक्ति से जिले में गौसेवा से जुड़े कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी। 

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर