Explore

Search

April 15, 2026 11:31 pm

बुजुर्ग महिला को घायल कर ले उड़े दो तोला सोने के जेवरात

भदेसर। कस्बे के आबादी के बीच स्थित हनुमान मंदिर के समीप रहने वाली एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बीती रात्रि को अज्ञात चोरों ने लहूलुहान कर उनके गले में पहने रामनवमी, मादलिया, मोती एवं कान के टॉप्स ले उड़े। जानकारी के अनुसार भदेसर कस्बे के हनुमान मंदिर के समीप रहने वाले मांगी लाल मेघवाल अपनी पत्नी थानी बाई एवं अपने पोता एवं पोते की बहू के साथ रहते हैं। मंगलवार रात्रि को पोता एवं उसकी बहू अलग कमरे में सो रहे थे। पत्नी घर के अंदर सो रही थी। वहीं बुजुर्ग घर के बरामदे में सो रहा था। रात्रि को करीब 1:30 बजे के आसपास अज्ञात चोर घर के बाड़े से घर की दीवार फांदकर करके अंदर घुसे एवं पोते एवं उसकी बहू के मकान के बाहर कुंदी लगाकर उनका अंदर बंद कर दिया एवं कमरे में सो रही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गले से रामनवमी, सोने के टॉप्स एवं मादलिया छीन लिया। कान में पहनने के टॉप्स छिनने के कारण महिला बुरी तरह घायल हो गई। महिला के चिल्लाने पर गृह स्वामी भी जाग उठा तब तक चोर घटनास्थल से भाग उठे। गृह स्वामी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जो जेवरात चोरी हुए हैं उनका सब का वजन दो तोला से अधिक बताई जा रहा है। इनका एक पुत्र जमना लाल जो मंगलवार को रात्रि जागरण में गया हुआ था। पूरा परिवार मजदूरी करके अपना भरण पोषण करते हैं। गृह स्वामी के द्वारा चोरी की रिपोर्ट भदेसर थाने में दर्ज कराई गई।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर