Explore

Search

April 14, 2026 1:28 am

राशमी क्षेत्र में ग्रामीण परिवहन सेवा शुरू करने की मांग

राशमी। क्षेत्र में रोडवेज बस सेवाओं के अभाव में ग्रामीणों को रियायती दर पर यात्रा सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। ग्रामीणों ने सरकार की ओर से प्रस्तावित ग्रामीण परिवहन सेवा क्षेत्र में भी शुरू करवाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में रोडवेज बस सेवा के नाम पर मात्र दो बसों का संचालन होता है। जिससे क्षेत्र में 23 में से केवल 6 ग्राम पंचायत ही जुड़ी हुई है। रोडवेज बस सेवा से पहुंना,ऊंचा,मरमी,उपरेडा,राशमी,डिंडोली ग्राम पंचायत मुख्यालय ही जुड़े हुए हैं। उक्त 6 ग्राम पंचायत में भी उक्त सेवाएं औपचारिक ही साबीत हो रही हैं। एक बस पहुंना से उदयपुर के लिए चलती है। वहीं दूसरी बस राशमी से चित्तौड़गढ़ वाया कपासन होकर जाती हैं। जिससे क्षेत्र वासियों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा हैं। क्षेत्र के लोगों का अधिकतर आवागमन चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय से होता है। लेकिन जिला मुख्यालय के लिए सीधे तौर पर कोई बस नहीं होने से लोगों को निजी बसों में यात्रा करनी पड़ रही है। क्षेत्र में सोमी,सोमर वालों का खेड़ा,अडाना,लसाडिया कला आदि ऐसे ग्राम पंचायत मुख्यालय हैं। जहां रोडवेज सेवाएं तो दूर की बात निजी बस सेवाओं का संचालन भी नहीं होता हैं। ग्रामीणों ने ग्रामीण परिवहन सेवा के नए मार्ग स्वीकृत कर परिवहन से वंचित ग्राम पंचायत मुख्यालयों को जिला मुख्यालय से जोड़े जाने की मांग की है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर