Explore

Search

October 1, 2026 1:42 pm

प्रशासन

ब्लाइंड मर्डर एवं लूट की वारदात का खुलासा, एक महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

राजसमंद। जिले की रेलमगरा थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता आठ माह पूर्व मदारा गांव में मकान में सो रही बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या और उसके पहने हुए सोने के गहने लूट के मामले में खुलासा किया है। राजसमंद एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि मई 2024 मे रात्रि 2 बजे दो युवको ने एक महिला के साथ मकान में प्रवेश किया और वहां सो रही बुजुर्ग महिला का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद उसके नाक में पहनी नथ और गले में पहने सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। इस मामले में उसके परिजनों की रिपोर्ट पर अनुसंधान करते हुए पुलिस ने करीब 150 किलोमीटर आसपास इलाके के सीसीटीवी फुटेज खगाले वाले और उसमें मिले कुछ संदिग्ध लोगों को मध्य प्रदेश के नीमच और राजसमंद के पीपरड़ा में तलाश कर हिरासत में लिया। शक्ति से पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपनी हत्या और लूट की वारदात को कबूल किया है पुलिस इसे चोरी किए गए गहनों की बरामदगी के लिए इन्हेें कल अदालत में पेश कर पीसी रिमांड की मांग करेगी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर