Explore

Search

October 1, 2026 11:14 am

प्रशासन

चोरी की गई फसल का पता लगाने पहुंचे ग्रामीणों पर हथियारों से हमला

बेगूं। रायता गांव में चोरी हुई फसल की जांच करने गए ग्रामीणों पर कंजरों ने हमला कर दिया, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार ग्रामीणों ने लहसुन चोरी के सिलसिले में कुछ ग्रामीण कंजरों के डेरे में जांच के लिए गए थे, जहां पहले से हथियारों से लैस कंजरों ने उन पर हमला कर दिया।
हमले में सुशील धाकड़ पिता दौलतराम धाकड़ गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेगूं उप जिला चिकित्सालय से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहीं हमले अन्य दो युवकों को भी चोटें आई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कंजरों ने घेरकर लाठी, डंडों,तलवार से हमला किया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की 112 आपातकालीन सेवा वाहन मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर