Explore

Search

March 26, 2026 12:33 am

प्रतिक्रिया : बजट से राजस्थान का हर वर्ग नाखुश- जिलाध्यक्ष कांग्रेस

चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस के संगठन महासचिव महेंद्र शर्मा ने कांग्रेस कार्यालय से विज्ञप्ति जारी की जिसमे जिलाध्यक्ष भैरूलाल चौधरी ने कहा कि राजस्थान सरकार कि वित्त मंत्री ने आज विधानसभा में बजट पेश किया। उस बजट को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी ने कहा कि बजट से राजस्थान का हर वर्ग नाखुश है किसान, आम वर्ग एवं युवाओं के बीच बजट में निराशा हाथ लगी है बजट में की गई सभी घोषणाएं तथ्यों से परे हैं। पिछले बजट में वित्त मंत्री ने युवाओं को रोजगार के लिए 4 लाख भर्तियों की घोषणा की थी लेकिन कांग्रेस शासन के समय जारी की गई नौकरियां भी अब तक भजनलाल सरकार नहीं दे पाई। इस बजट में चित्तौड़गढ़ जिले को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। कांग्रेस राज में गहलोत सरकार द्वारा जब बजट की घोषणाएं होती थी तब जिले की प्रत्येक विधान सभा को विकास कार्यों की कई योजनाएं एवं घोषणाएं दी जाती थी और उनकी क्रियान्वित्ती तुरंत की जाती थी लेकिन आज के बजट में पूरी तरह से जिले को दरकिनार किया गया। पिछले बजट की घोषणाये भी धरातल पर नही उतर पाई जिसका आने वाले पंचायत राज चुनाव एवं नगर निकाय चुनाव में आम जनता मुंहतोड़ जवाब देगी, किसानों को बिजली कटौती में कोई घोषणा सरकार नहीं कर पाई। इससे भारतीय जनता पार्टी की नीयत साफ  दिखाई दे रही है कि केंद्र एवं राज्य सरकार सिर्फ उद्योगपतियो की ही सरकार है। किसानो, युवाओं, महिलाओं एवं आमजन के साथ सिर्फ छलावा किया जा रहा है।

राजस्थान का बजट दिशाहीन एवं विजनहीन- महेंद्र शर्मा, संगठन महासचिव जिला कांग्रेस

चित्तौड़गढ़- राजस्थान की भाजपा सरकार लेखा अनुदान बजट 2025- 26 कि आज घोषणा पर जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव महेंद्र शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुवे कहा कि राजस्थान का यह बजट दिशाहीन एवं विजनहीन बजट है, राजस्थान में इस तरह का बजट आज दिन तक कभी नहीं आया, क्योंकि इस बजट में राजस्थान और विशेषकर चित्तौड़गढ़ जिले के हर वर्ग को खुद को ठगा महसूस करना पड़ रहा है। बहुत ही घिसा- पिटा बजट नजर आया, ना तो छोटे शहरों के विकास की बात की और ना ही इस बजट में जिलों में संसाधन बढ़ाने की बात की, ना ग्राम विकास की कोई बात की गई। कुल मिलाकर नंबर देने की बात आए तो जीरो नंबर इस बजट को दिया जाएगा। भाजपा ने पेट्रोल और डीजल के नाम पर राजस्थान के वासियों से राहत देने के नाम पर वोट तो बटोर लिए लेकिन पेट्रोल डीजल के भाव कम नहीं कर कर यह स्पष्ट कर दिया कि यह सरकार सिर्फ झूठी वाह वाही लूटने के अलावा कुछ नहीं कर पा रही है। चित्तौड़गढ़ जिले को निराशा हाथ लगी है। इस बजट में चित्तौड़गढ़ जिले के लिए कुछ नहीं किया गया। इससे यह साफ है कि चित्तौड़गढ़ जिले के स्थानीय विधायकों की बात को यह पर्ची की सरकार बिल्कुल नहीं सुन रही है। युवाओं को फिर एक बार निराशा हाथ लगी है गारंटी का जुमला देकर लोक लुभाने वादे एवं जनता को भ्रमित कर सत्ता में आई भाजपा की सरकार के बजट में कथनी और करनी में स्पष्ट अंतर दिखाई दे रहा है। राजस्थान की वित्त मंत्री ने सिर्फ हवाई बाते कर लोकलुभावनी थोथी घोषणा पिछले बजट में भी किया और इस बजट में भी सिर्फ घोषणा कर अपने पद और कार्य की इतिश्री कर दी है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर