Explore

Search

March 27, 2026 5:15 am

आरोपी की न्यायालय में वकीलों ने पिटाई

चित्तौड़गढ़। चन्देरिया में 18 फरवरी को तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म प्रयास मामले गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय में पेश करने के दौरान वकीलों व अन्य ने आरोपी के साथ मारपीट की। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया। बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता लगाया गया। जानकारी के अनुसार तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी सलीम कुरैशी की गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान वकीलों व आम लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आरोपी के साथ मारपीट कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा भेज दिया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर