Explore

Search

September 25, 2026 4:39 am

सारिका सिंह को राजस्थान महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया

जयपुर। कांग्रेस में बड़ा सांगठनिक फेरबदल हुआ है पार्टी ने 6 राज्यों में नए महिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसमें राजस्थान भी शामिल है। राजस्थान समेत गुजरात, गोवा, मिजोरम, पुदुचेरी और अंडमान-निकोबार में महिला अध्यक्ष का चुनाव किया गया है। राजस्थान में सारिका सिंह को महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले सारिका सिंह राजस्थान कांग्रेस में प्रदेश सचिव का पद संभाल रही थी। सारिका सिंह नागौर जिले के कुचामन से ताल्लुक रखती है। वह राजस्थान हाईकोर्ट में एडवोकेट हैं। सारिका सिंह चौधरी राजस्थान कांग्रेस के चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के खेमे की मानी जाती हैं। वह लंबे समय से डीडवाना जिले में कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली सारिका वर्तमान में कुचामन के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में डायरेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। पंजाब, दिल्ली और कर्नाटक चुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रभारी के रूप में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया था। उनके पति डॉ. भगत सिंह चौधरी कुचामन के पशु चिकित्सालय में भी कार्यरत हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर