Explore

Search

June 26, 2026 2:07 pm

मातृकुंडिया से श्रद्धालु की बाइक चोरी

राशमी। थाना क्षेत्र के मातृकुंडिया में देव दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की बाइक चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार शंभूपुरा थाना अंतर्गत सावा निवासी पंकज पुत्र मुकेश सेन रविवार को मातृकुंडिया में देव दर्शन के लिए आया था। उसने अपनी बाइक मंदिर के निकट पिपली के वृक्ष के पास खड़ी कर मंदिर में दर्शन करने गया। कुछ समय बाद वापस निकला तो बाइक को नदारद पाया। उसने बाइक की आसपास काफी तलाश की। लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। घटना को लेकर पंकज सेन ने पुलिस को सूचित किया है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर