
निम्बाहेड़ा। जिला विशेष शाखा टिम व कोतवाली थाना पुलिस ने रविवार को संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक कार से 85 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त कर कार की पायलेटिंग करते हुए अल्टो कार सहित 4 अभियुक्त को गिरफ्तार कर 2 कार जब्त की है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों कि धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह एवं निम्बाहेड़ा पुलिस उपअधीक्षक के निर्देशन व कोतवाली थानाधिकारी रामसुमेर मीणा के नेतृत्व में रविवार को उपनिरीक्षक कन्हैयालाल मय जाप्ता हैड कानि. हरविन्द्र सिंह, जगदीश, हेमन्त, राजुसिह, ज्ञानप्रकाश, चालक शंकरलाल कि टीम का गठन किया गया।
इस पर एसआई कन्हैयालाल मय जाप्ता व जिला विशेष टीम चित्तोडगढ द्वारा जलिया चैक पोस्ट पर नाकाबन्दी शुरू की गई। इस दौरान नीमच की तरफ से अल्टो कार नम्बर आर.जे. 24 सी ए 5843 के कार के चालक दिनेश पिता भैरू लाल सालवी उम्र 29 साल निवासी पावटीया थाना कपासन जिला चित्तौड़गढ़ व उसके साथी रतनलाल पिता प्यार चन्द कच्छावा उम्र 38 साल निवासी काछिया खेडी थाना कपासन जिला चित्तौड़गढ़, द्वारा अवैध अफीम डोडा चुरा से भरी वेगन आर कार नम्बर आर जे 27 सीएम 2492 मे देवी लाल पिता किशनलाल उम्र 32 साल निवासी काछिया खेडी थाना कपासन जिला चित्तोडगढ, उसके साथी शंकर सिह पिता लेहरू सिह रावत उम्र 26 साल निवासी पावटिया थाना कपासन जिला चित्तौड़गढ़ के कब्जे शुदा वेगन आर कार की आगे पायलेटिंग करते हुए उनके कब्जे शुदा वेगन आर कार की तलाशी लेने पर 85 किलो 200 ग्राम मय बारदान के अवैध अफीम डोडा चुरा जप्त किया गया व घटना में प्रयुक्त अल्टो कार व वेगन आर कार को जप्त किया गया है।
उक्त कार्यवाही में हैड कानि. मुस्ताक खान एवं प्रमोद कुमार का विशेष सहयोग रहा।

Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़