Explore

Search

September 21, 2026 11:19 pm

राशमी झाड़ेश्वर महादेव चार पहर की विशेष पूजा के साथ दिनभर मंदिरों में लगा बम-बम भोले,शिवशंकर का जयकारा

राशमी।महाशिवरात्रिके पर्व पर कस्बे के झाड़ेश्वर महादेव मंदिर और शिवालय बुधवार को बम-बम भोले और जय शिवशंकर के जयकारों से गूंज उठा। शिवभक्तों ने श्रद्धाभाव के साथ व्रत रखा और भगवान शिव का अभिषेक किया। शिव का रुद्राभिषेक करने के लिए क्षेत्र के मंदिरों में सुबह से लेकर बुधवार देर रात तक लंबी लाइनें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सुख-शांति की मनोकामना की। देर रात तक मंदिरों में भोले बाबा का भजन-कीर्तन चलता रहा। महाशिवरात्रि के अवसर पर झाड़ेश्वर महादेव के चोथे पहर की पूजा अर्चना गुरूवार तड़के तक चलती रही। अलख वेद गुरूकुल के स्वामी डॉक्टर गौ हितेश शर्मा के सानिध्य में चारों पहर भोले बाबा को दूध, दही, पंचामृत से जलाभिषेक किया गया। गुरुवार सुबह तक भोलेनाथ के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर