चित्तौड़गढ़। एक शिक्षक ही राष्ट्र और समाज का निर्माता है। वही सबसे बड़ा व्यक्तित्व होकर सर्वसम्मान पाने का हकदार है। शिक्षक किसी के सामने झूके नहीं, सभी व्यक्ति चाहे वह कितना ही बड़ा राजनेता हो, बिजनेसमेन हो। उक्त विचार सातवीं ब्लॉक स्तरीय सत्रांत प्रअ वाकपीठ में प्रातःकालीन सत्र में सांसद सीपी जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये। उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। मंचासीन जिला महामंत्री रघु शर्मा, कमलेश पुरोहित, नगर अध्यक्ष सागर सोनी, सुधीर जैन, मीडिया प्रकोष्ठ के मनोज पारीक, गोपाल ईनाणी थे। अतिथियों का स्वागत एसीबीईओ ओमप्रकाश पालीवाल एवं अध्यक्ष नारायण सिंह चुण्डावत ने किया। उप्रावि में 50 निःशुल्क ग्लोब दिये जाने पर राउण्ड टेबल के पदाधिकारी दीपक पगारिया, ऋषभ शिशोदिया का सम्मान किया गया। देश के लिए भावी पीढ़ी तराशने का कार्य कोई माता-पिता नहीं कर सकते। यह कार्य केवल और केवल एक ही नजर में शिक्षक देखकर उस छुपी हुई प्रतिभा को तराशने का कार्य करते हैं। प्रतिभा तराशने का यह कार्य वर्षों पूर्व खेमराज चौधरी के रूप में एक शिक्षक ने किया। उक्त विचार समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत ने व्यक्त किये। इस दौरान पूर्व नपा अध्यक्ष रमेशनाथ योगी, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रेमप्रकाश मूंदड़ा, पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश पंवार उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत वाकपीठ अध्यक्ष नारायण सिंह चुण्डावत, सचिव किशन लाल सालवी, आयोजक संस्था प्रधान ललिता खोईवाल, कोषाध्यक्ष रविन्द बैरवा, सहकोषाध्यक्ष सुरेश खोईवाल, दिनेश सालवी, गणेशनारायण माली, गोपाल स्वरूप त्रिपाठी, गोपाल दशोरा, हंसराज सालवी, अशोक दशोरा, मुबारक खान, माधवलाल जटिया, दिलीप लखारा, हरिओम सिंह शक्तावत, राजू तेली, रामेश्वरलाल सुथार, इन्द्रा शर्मा, मधु जैन, चन्दा तेली, लीला जाट, मोहिनी शर्मा, नोसर जाट, बीना खत्री, नेहा खोईवाल, प्रीति खटीक ने किया। संचालन एवं आभार किशनलाल सालवी ने जताया।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़