Explore

Search

March 25, 2026 6:51 am

स्काउट गाइड का पांच दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण कम परीक्षण शिविर प्रारम्भ

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ, चित्तौड़गढ़ का पांच दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण कम परीक्षण एवं कब, बुलबुल, हीरक पंख शिविर प्रारम्भ हुआ जिसमें स्काउट, गाइड, कब, बुलबुल को प्रथम सोपान से तृतीय सोपान तक के कोर्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है एवं अंतिम दिवस को परीक्षण किया जाएगा जिसमें नियम, प्रतिज्ञा, झण्डा गीत, राष्ट्रगीत, पायनेरिंग, लेसिंग, घाटे, तम्बू लगाना, ट्रेकिंग, वन भ्रमण आदि के बारे में प्रशिक्षक राजकुमार सुखवाल, गोवर्धन आचार्य, अखिलेश श्रीवास्तव, देवकीनन्दन वैष्णव, हेमंत पुरोहित, निर्मला कुमावत, कविता मेनारिया आदि ने शिविर संचालक पंकज कुमार दशोरा के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया। स्थानीय संघ सचिव पंकज कुमार दशोरा ने बताया कि द्वितीय दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय निवर्तमान पार्षद व स्थानीय संघ कार्यकारिणी उपप्रधान अनिल ईनाणी एवं कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा थे। उन्होंने स्काउट गाइड व कब, बुलबुल को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के समय में सामाजिक, राजनैतिक, प्रशासनिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक क्षेत्र में अनुशासन व चारित्रिक गुणवान लोगों के आने हेतु उनका स्काउटिंग क्षेत्र महत्वपूर्ण माध्यम है। जिन्हें स्काउटिंग गाइडिंग के माध्यम से विद्यार्थियों में चारित्रिक निर्माण व सेवा की भावना का विकास प्रारम्भ हो जाता है। साथ ही मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए अनिल ईनाणी ने कहा कि इस पुनित कार्य हेतु स्काउट गाइड को प्रशिक्षण में आवास हेतु भवन की समस्या को ध्यान में रखते हुए चित्तौड़गढ़ विधायक की पूर्व घोषणा के अनुसार एक बड़े हाल व सेनिटेशन ब्लॉक का निर्माण करवाया जाएगा। इस अवसर पर अतिथियों का स्कार्फ पहना कर स्वागत किया गया।
शिविर प्रतिवेदन क्वार्टर मास्टर देवकीनन्दन वैष्णव ने प्रस्तुत किया व कब, बुलबुल शिविर का प्रतिवेदन शिविर प्रभारी एवं कमिश्नर निजी शिक्षण संस्थान अखिलेश श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया। सीओ स्काउट चन्द्रशंकर श्रीवास्तव ने नेशनल स्तर पर स्पेशल डायमंड जुबली जम्बूरी त्रिचापल्ली में हुई के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में अतिथियों का आभार स्थानीय संघ कोषाध्यक्ष राजकुमार सुखवाल ने व्यक्त किया। शिविर में चित्तौड़गढ़ शहर सहित धनेत, घोसुण्डा, कश्मोर, पाण्डोली, देवरी, बोजुन्दा, सतपुड़ा, सेमलपुरा, घटियावली, नेतावलगढ़ पाछली, एराल आदि पीईईओ क्षेत्र के लगभग 300 स्काउट, गाइड, कब, बुलबुल ने सहभागिता की।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर