Explore

Search

July 2, 2025 8:42 am

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा हिरण लोकसभा गया दौरे पर

भीलवाड़ा। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी रेखा हिरण ने अपने पहले लोकसभा गया जिले के दौरे पर जोरदार स्वागत किया। गया जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पिंकी सिंह और गया जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में उनका अभिनंदन किया गया। रेखा हिरण ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा के निर्देशों का पालन करते हुए गया जिले की वजीरगंज विधानसभा के विभिन्न ब्लॉकों और पंचायतों में महिलाओं से संवाद किया। इस दौरे का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करना था। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर चलाए गए सदस्यता अभियान से प्राप्त फंड के उपयोग पर चर्चा की, जिसे महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनाने में लगाया जाएगा। इसके तहत, जीविका, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों की महिलाओं को कांग्रेस संगठन से जोड़ा जाएगा, जिससे आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में महिला सशक्तिकरण की झलक दिखे। रेखा हिरण ने वजीरगंज ब्लॉक की कुंजी पंचायत, मखदुमपुर, महूगाईं, रसालपुर, चंदाबुजुर्ग और प्राणपुर में महिला संवाद आयोजित किया। साथ ही मानपुर ब्लॉक की सन्नोत एवं दोहरी पंचायतों में भी महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कार्यक्रम में वजीरगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शशि शेखर, गया जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष रामाश्रय सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर