मांडलगढ़। आज सुबह कोटा-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाइवे पर स्थित लाडपुरा चौराहा के पास एक साथ 4 टेंकरों की भिड़ंत के बाद भीषण आग गई। हादसे में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। थर्मल राख से भरे चार टैंकरों की आपसी टक्कर के बाद यह हादसा हुआ हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अचानक फैली आग की चपेट में एक टैंकर चालक शंभू धाकड़ वाहन से बाहर भी नहीं निकल पाया और आग की चपेट में आ गया। हादसे में दो टैंकर पूरी तरह जलकर कबाड़ बन गए।

घटना की जानकारी मिलते ही मांडलगढ़ से दमकल व पुलिस ने मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लाड़पुरा चौराहे के पास हाईवे फ्लाई ऑवर से चित्तौड़गढ़ की ओर कुछ दूरी पर देर शाम को एक धागा फेक्ट्री के पास एक गैस टैंकर पलट गया था। गैस का टैंकर पलटने से एहतियात के तौर पर पुलिस ने अन्य वाहनों को फ्लाई ऑवर के नीचे से रास्ता डाईर्वट कर दिया था जिसके कारण एक बल्कर और टैंकर की आपस में भीड़ंत हो गई। इसके बाद पीछे से आ रहे दो अन्य टैंकर भी इनसे भीड़ गए। जिसके कारण आगे के दोनों वाहनों में भयंकर आग लग गई। इस घटना में बल्कर और टैंकर पूरी तरह से जलकर कबाड़ हो गए। भीषण आग की लपटों में पास खड़े में 2 वाहनों को भी चपेट में ले लिया मगर समय पर दमकल पहुंचने से आग ज्यादा नहीं फैल पाई व आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकाला और अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़