गंगरार। उपखण्ड के अमरा गाडरी का खेड़ा में शनिवार को पेन्थर ने गाय को शिकार बना लिया। जिसके कारण ग्रामीणों में दशहत हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरा गाडरी का खेड़ा में खेत पर बंधी एक गाय को पेन्थर ने अपना शिकार बना लिया। मौके पर ग्रामीणों के पहुंच जाने से पेन्थर गुर्राते हुए चला गया। ग्रामीणों ने बताया कि एक बारगी पेन्थर ग्रामीणों की और आने लगा। लेकिन ग्रामीणों के शोर से वह जंगल की और भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर सहायक वनपाल देवी लाल रेगर एवं केटलगार्ड अमरा अहीर मौके पर पहुंचे। वही मौके की स्थिति का जायजा लिया। पेन्थर की आहट व ग्रामीणों की मांग पर अमरा गाडरी का खेड़ा में पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया गया।

