Explore

Search

July 2, 2025 8:57 am

गुरु बिन गौर अंधेरा बिना दीपक मन मंदिर सुनो- वैष्णव

गंगरार। डेट ग्राम में आयोजित शिव महापुराण कथा के चैथे दिवस में गुरु बिन गौर अंधेरा बिना दीपक मन मंदिर सुनो के बारे में बताते हुए गुरू का महत्व बताया । वही कथा पाण्डाल में मर्यादा पुरूषोतम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया। व्यास पीठ से सम्बोधित करते हुए कथा वाचक घन्श्याम वैष्णव ने बताया कि अभिजीत मुहूर्त में भय प्रगट कृपाला दिन दयाला कौशल्या हितकारी चार भुजाओं शंख चक्र गदा पद्म सहित अवतार लिया स्वयं कौशल्या मां ने ब्रह्म नारायण को बालक बनने को कहा और छोटे राम लला हो गए ऐसे हमारे भारत भूमि में माताएं को देवियों का सा सम्मान मिला। शिवमहापुराण में भगवान शिव जी मदारी बन के एक छोटा सा बंदर लेके राम लला के दर्शन करने पधारे। डमरू बजाया लोगो की भीड़ इक्ट्ठी हुई तो राम लला से रहा नहीं गया और भोले नाथ ने बाल रूप में दर्शन किए हर से हरि का मिलन हो गया। उसी समय बेधड़क देवता फूल बरसाने लगे राम खुश हुए भोले नाथ से मिलने बाद महादेव की कथा में श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए नृत्य किया। आयोजित कथा के दौरान बादाम शेक, अंगूर, केले, पपीते आदि फलों से भोग लगाया गया। साथ ही कथा में शिव सती प्रसंग शिव विवाह कथा सुनाई गई। कथा में भम भम भोले शंकर गले में नाग भयंकर बन्नो म्हारो भोले नाथ बन्नी तो म्हारी गोरा लाडली जैसे भजनो ंपर श्रोतागण थिरकने पर मजबुर हो गये। कथा व्यास घनश्याम वैष्णव महाराज ने आध्यात्मिक गति विधियों के बारे में जानकारी देते हुए भगवान शिव जी को सबसे बड़ा योगी बताया। डेट ग्राम में आयोजित शिवमहापुराण कथा में प्रतिदिन आस पास से सैकड़ों लोग कथा श्रवण के लिये आ रहे हैं।
फोटो: –

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर