बेगूं। ग्राम पंचायत डोराई के जलसागर गांव में मंगलवार सुबह खेत से गुजर रहे ग्रामीणों ने एक किसान का शव पेड़ से लटका हुआ देखा। गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मृतक की शिनाख्त सुखदेव मीणा उम्र 55 निवासी जलसागर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखदेव मीणा अपने खेत के पास स्थित कुएं पर अकेला रहता था। मंगलवार सुबह ग्रामीणों की नजर खेत में लगे एक पेड़ पर लटकते शव पर पड़ी।
चार दिन पहले सुखदेव मीणा का अपने ही रिश्तेदारों से कृषि भूमि को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। विवाद के बाद विपक्षी पक्ष ने बेगूं थाने में सुखदेव के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। लोगों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उपजिला चिकित्सालय बेगूं पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। थानाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
प्रशासन
सावा में 12 सिलेंडर व रिफिलिंग मोटर जब्त, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज
March 12, 2026
8:03 pm
15 मार्च को चित्तौड़गढ़ आएंगे UP के सीएम योगी, कलेक्टर एसपी ने ली अधिकारियों की अहम बैठक
March 12, 2026
4:39 pm
यूपी के सीएम योगी दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर, 15 को आएंगे चित्तौड़, जौहर मेले में करेंगे शिरकत
March 11, 2026
12:19 pm