Explore

Search

June 24, 2026 10:59 am

पेड़ पर लटका मिला किसान का शव

बेगूं। ग्राम पंचायत डोराई के जलसागर गांव में मंगलवार सुबह  खेत से गुजर रहे ग्रामीणों ने एक किसान का शव पेड़ से लटका हुआ देखा। गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मृतक की शिनाख्त सुखदेव मीणा उम्र 55 निवासी जलसागर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखदेव मीणा अपने खेत के पास स्थित कुएं पर अकेला रहता था। मंगलवार सुबह ग्रामीणों की नजर खेत में लगे एक पेड़ पर लटकते शव पर पड़ी।
चार दिन पहले सुखदेव मीणा का अपने ही रिश्तेदारों से कृषि भूमि को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। विवाद के बाद विपक्षी पक्ष ने बेगूं थाने में सुखदेव के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। लोगों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उपजिला चिकित्सालय बेगूं पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। थानाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर