Explore

Search

July 2, 2025 8:59 am

जोगणिया माता शक्ति पीठ संस्थान द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत प्रधानमंत्री और सेना के आत्मबल हेतु विशेष अनुष्ठान प्रारंभ

बेगूं। श्री जोगणियां माता शक्तिपीठ प्रबंध एवं विकास संस्थान द्वारा ऑपरेशन सिंदूर अभियान के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के तीनों सैन्य अंगों जल, थल और वायुसेना के आत्मबल एवं विजय हेतु विशेष वैदिक अनुष्ठान प्रारंभ किया गया है। संचालित वेद विद्यालय के छात्रों एवं आचार्यों को विशेष अनुष्ठान के लिए सकल्प दिलाकर अनुष्ठान प्रारंभ किया गया। संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने कहा की भारत देश की सीमापर पाकिस्तानी सेना एवं आतंकियों द्वारा हुए निर्दोष लोगों के नर संहार से जो युद्ध की स्थिति उत्पन्न हुई हैं। एवं देश के अंदर भी जो गुप्त शत्रु है उनके विनाश हेतु एवं भारत देश के जलसेना, थलसेना, वायुसेना के आत्मबल वृद्धि हेतु श्री जोगणियां मातेश्वरी एवं भैरव नाथ की षोडशोपचार पूजन की गई।

जोशी ने बताया की वेद विद्यालय के बटुक सात दिनों तक शत्रुसेना संहार मंत्र , विजय प्राप्ति मंत्र, देश के सभी लोगो में एकता बनी रहे ऐसे अथर्ववेद के मंत्रो का पाठ करेंगे और साथ ही मातेश्वरी के दरबार में विराजमान महाकाल महादेव का शत्रुओं पर विजय हेतु रुद्राभिषेक व सैनिकों की रक्षा हेतु महामृत्युंजय का जाप निरंतर चलता रहेगा। वेदोक्त विधि से योगिनी पूजा भी इस अनुष्ठान के अंतर्गतप्रारंभ की गई है। ऑपरेशन सिंदूर में हमारे देश के सैनिकों को विजय मिले और आतंकवाद का पूरी तरह से खात्मा हो। यही 28 निर्दोष मारे गए लोगो को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर