Explore

Search

July 1, 2025 10:13 pm

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत तीन गांवों में आयोजित हुआ कृषक जागरूकता कार्यक्रम

चित्तौड़गढ़। कृषि विज्ञान केन्द्र चित्तौड़गढ़ द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को बड़ावली, बागेड़ा घाटा एवं कनेरा गांवो में किया गया। जिसमें लगभग 432 किसानो ने भाग लिया साथ ही अतिथियो द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत खरीफ फसलो की पुस्तिका, प्राकृतिक खेती एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड के फोल्डर वितरित किये गये।
डॉ. आर.एस. मीणा, वरिष्ठ वैज्ञानिक, भारत सरकार (एन.बी.एस.एस.), उदयपुर ने विकसित कृषि संकल्प अभियान की महत्ता बताते हुए किसानो के खेत की सेहत की जांच अर्थात मृदा जांच हेतु युवा कृषको को वैज्ञानिक ढ़ग से खेत से मिटटी का नमूना लेने का तरीका बताया। मिट्टी जांच के आधार पर फसलो में संतुलित खाद, उर्वरक सिफारिश एवं भूमि सुधार हेतु जिप्सम एवं हरी खाद का प्रयोग करने पर जोर दिया साथ ही पी-एम प्रणाम योजना के बारे में बताया।



कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. रतन लाल सोलंकी ने कृषक हितार्थ केन्द्र की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया तथा किसानों को केन्द्र पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षणों, किसान मेलो, गोष्ठियो एवं अन्य प्रसार गतिविधियों में भाग लेकर आमदनी बढ़ाने की आवश्यकता जताई। साथ ही विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत खरीफ फसलो की उन्नत उत्पादन तकनीकी के बारे में बताया।
गोपाल शर्मा कृषि अधिकारी ने कृषि विभाग की योजनाओ एवं अनुदानो के बारे मे बताया। उद्यान विभाग से कृषि अधिकारी विमल सिंह ने किसानों को उद्यान विभाग की योजनाओ एवं अनुदानो के बारे में बताया। प्रगतिशील कृषक निलेश धाकड़, बड़ावली, दिनेश धाकड़ बागेड़ा घाटा एवं बालकिशन धाकड़, कनेरा ने अपने द्वारा अपनाई गई नवीनतम कृषि तकनीकी के बारे में बताया। विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में भरत धाकड़, जिला परिषद सदस्म प्रतिनिधि, पूर्व सरपंच बागेड़ा घाटा सुरेश धाकड़,रामचन्द्र मालवीय कनेरा सहित जनप्रतिनिधि एवं रामचन्द्र बगड़, सहायक कृषि अधिकारी धर्मेन्द्र मेघवाल, सुनिल धाकड,मंयक चित्तौड़ा, कृषि पर्यवेक्षक केन्द्र के संजय कुमार धाकड़, तकनीकी सहायक, शंकर लाल नाई, सहायक कृषि अधिकारी (सेवानिवृत) सहित अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर