Explore

Search

July 1, 2025 6:56 pm

डूंगला पंस के वार्ड 14 में आज हो रहा उपचुनाव, कांग्रेस-भाजपा के बीच मुकाबला

चित्तौड़गढ़। जिले के डूंगला पंचायत समिति के वार्ड 14 में आज पंचायत समिति सदस्य के लिए उप चुनाव हो रहा हैं।
भाजपा से भेरू लाल मीणा और कांग्रेस से सीता देवी चुनाव मैदान में हैं। दोनों ही दलों के समर्थक अपने-अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रचार कर रहे हैं। डूंगला पंचायत समिति के वार्ड 14 की सीट पहले भाजपा की पारस देवी के पास थी। पारस देवी की आंगनवाड़ी में नौकरी लगने के कारण उन्होंने पंचायत समिति सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया। यह चुनाव प्रदेश के सहकारिता मंत्री गौतम दक के गृह क्षेत्र में हो रहा है। डूंगला पंचायत समिति के वार्ड 14 में शामिल चिकारडा और नौगांवा दोनों पंचायतों में कांग्रेस समर्थित सरपंच हैं। क्षेत्र में डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट द्वारा उठाए गए किसानों के मुद्दे भी चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने करीब 200 वोटों से जीत हासिल की थी। पंचायत समिति में भाजपा की बगदी बाई प्रधान हैं। 15 सदस्यीय समिति में कांग्रेस के पास चार सदस्य हैं। आज हो रहे उपचुनाव का परिणाम पंचायत समिति के बहुमत को प्रभावित नहीं करेगा। दोपहर साढ़े 11 बजे तक 14 फीसदी मतदान हुआ हैं। इधर इस मामले में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उपचुनाव के प्रचार में सरकारी मशनरी का उपयोग हो रहा हैं। बड़ीसादड़ी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रहे बद्री जाट ने कहा कि सहकारिता मंत्री की सुरक्षा में लगा गार्ड चुनाव प्रचार कर रहा हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर