
बेगूं। क्षेत्र में सोमवार को हुई झमाझम बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया। कई गांवों में अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे, लेकिन पारसोली क्षेत्र में हुई तेज बारिश ने किसानों की मुश्किलें भी बढ़ा दीं। तेज बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया, जिससे कई स्थानों पर खेत तालाब में तब्दील हो गए।
पारसोली क्षेत्र के अमरपुरा,फतेहपुर खेरपुरा, पारसोली भीचोर सहित कई गांवों में नाले और छोटी नदियां उफान पर आ गईं। बुवाई के लिए खेत में डाले गए बीज पानी में बह गए, जिससे किसानों को दोबारा बुवाई करनी पड़ सकती है। कुछ जगहों पर खेतों में भरे पानी से बीज गलने की भी आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश की रफ्तार ऐसे ही तेज रही तो बुवाई पूरी होने से पहले ही उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।


Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं
महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -