Explore

Search

March 25, 2026 10:56 pm

अल्टो कार में 2 किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। जिले की कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने सोमवार को नाकाबंदी के दौरान एक अल्टो कार में अवैध रूप से परिवहन की जा रही 2 किलो 23 ग्राम अवैध अफीम को जब्त कर जालौर जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कार्यवाही हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत अधिकाधिक कार्यवाही करने के लिए एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के मार्गदर्शन, डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन एवं थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर के निर्देश पर सोमवार को कन्हैया लाल उप निरीक्षक ईन्चार्ज थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा व पुलिस जाप्ता हैड कानि हरविन्दर सिंह, कांस्टेबल रणजीत, राकेश, विजयसिंह, रामकेश, हेमन्त व बहादुर सिह द्वारा कल्याणपुरा ओवर ब्रिज के नीचे सरहद पिपलिया कलां पर नाकाबन्दी की जा रही थी। इसी दौरान नीमच की तरफ से अल्टो कार आई जिसको बामुश्किल रोका जाकर अल्टो कार की तलाशी ली गई तो 04 पारदर्शी प्लास्टिक की थैलियों में भरी अवैध अफीम का कुल वजन 2 किलो 23 ग्राम मय प्लास्टिक की थैलियो के अवैध अफीम जप्त किया जाकर आरोपी जालौर जिले के करडा थानांतर्गत करवाडा निवासी 32 वर्षीय देवीलाल पुत्र वीराराम बिश्नोई व जालौर जिले के करडा थानांतर्गत मोखातरा निवासी 32 वर्षीय बाबुलाल पुत्र भारमल बिश्नोई को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर