Explore

Search

October 2, 2026 11:07 am

प्रशासन

जमीन विवाद में दो पक्षों में झगड़ा होने पर शांतिभंग के आरोप में चार गिरफ्तार

राशमी। थाना क्षेत्र के सोमी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा होने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के चार जनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। हेड कांस्टेबल महिपाल सिंह ने बताया कि खेत में मक्के की बुवाई करने के दौरान दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। जिसको लेकर दोनों पक्षों की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई। रिपोर्ट पर दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाइश कर रहे थे। इस दौरान दोनों पक्ष आवेश में आ कर झगड़े पर उतारू हो गए। इस पर प्रथम पक्ष के सोमी निवासी मोहन सिंह पुत्र सोहन सिंह राजपूत,भेरु सिंह पुत्र सोहन सिंह राजपूत,श्रवण सिंह पुत्र सोहन सिंह राजपूत तथा दूसरे पक्ष की कैलाश बाई पत्नी मांगु सिंह राजपूत को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर उपखंड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर