Explore

Search

September 22, 2026 12:36 am

पहली बरसात में झरिया महादेव झरने की धारा बही,पहुंच पर्यटक


बेगूं। बस्सी वन्यजीव अभ्यारण्य में स्थित झरिया महादेव का झरना बारिश के साथ ही बहने लगा है। चित्तौड़गढ़-कोटा नेशनल हाईवे 27 पर ग्राम पंचायत राजगढ़ में भैरूघाटी बस स्टैंड से करीब पांच किलोमीटर दूर एवं ग्राम पंचायत माधोपुर से आठ किलोमीटर की दूरी पर जंगल के बीच बसे इस प्राकृतिक स्थल पर रविवार को बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। झरिया महादेव का यह स्थल धार्मिक आस्था का केंद्र होने के साथ साथ प्राकृतिक पर्यटन स्थल के रूप में भी जाना जाता है।
पहाड़ों के बीच बहता झरना लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। बारिश के बाद झरने में पानी का प्रवाह शुरू होते ही लोगों ने वहां स्नान का आनंद लिया। रविवार को मौसम सुहावना होने से झरने पर खासा उत्साह नजर आया। पर्यटको ने जलधारा के नीचे खड़े होकर प्राकृतिक स्नान का आनंद उठाया।
जलधारा की गति फिलहाल धीमी होने से लोगों ने सुरक्षित स्नान किया, लेकिन आगामी दिनों में बारिश को देखते हुए पानी का वेग तेज हो सकता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि लगातार बारिश से आसपास के जलाशयों में भी पानी की आवक शुरू हो गई है। इधर आगामी दिनों में सैलानियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर