Explore

Search

July 2, 2025 9:54 am

हरियालो राजस्थान के तहत वन विभाग में 23 लाख 28 हजार पौधे वृक्षारोपण के लिए तैयार, कितना देना होगा शुल्क, पढ़े यह ख़बर

चित्तौड़गढ़, (सलमान)। Hariyalo Rajasthan प्रदेश में इस बार सवा ग्यारह करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किया गया हैं। समय से पूर्व मानसून आने के साथ ही पौधरोपण का कार्य भी शुरू हो गया हैं। इसी के तहत उप वन संरक्षक चित्तौड़गढ़ की ओर से जिले की 21 नर्सियों में लाखों पौधे विभिन्न प्रजाति के तैयार किए गए हैं। जहां पौधे रोपण किए जाएंगे वहां पौधरोपण की जिओ टेकिंग की जाएगी। वन विभाग की ओर से कुल 23 लाख 28 हजार पौधे वृक्षारोपण Plantation के लिए तैयार हैं। विभाग के 18 स्थाई और 3 अस्थाई नर्सरियों में ये पौधे तैयार हुए हैं।

फॉरेस्ट विभाग की 1934 हेक्टेयर जमीन पर 4 लाख 33 हजार पौधरोपण किया जाएगा। इसके अलावा वन्य जीव विभाग के 700 हेक्टेयर जमीन पर एक लाख 40 हजार पौधे लगाएं जाएंगे।

डीएफओ राहुल झांझड़िया ने बताया कि विभाग द्वारा तैयार किए गए पौधों में से 16 लाख 35 हजार पौधे सरकारी संस्थानों व आमजन को सशुल्क वितरण किए जाएंगे। सरकारी संस्थानों को पचास फीसदी रियायत पर पौधे उपलब्ध होंगे। विभाग द्वारा छायेदार, फलदार पौधे की विभिन्न वैरायटी तैयार की गई हैं। फॉरेस्ट विभाग की 1934 हेक्टेयर जमीन पर 4 लाख 33 हजार पौधरोपण किया जाएगा। इसके अलावा वन्य जीव विभाग के 700 हेक्टेयर जमीन पर एक लाख 40 हजार पौधे लगाएं जाएंगे। वही हरियालो राजस्थान योजना के तहत महानरेगा कार्य के लिए एक लाख 20 हजार पौधे निःशुल्क वितरण होंगे। वही आमजन के लिए पौधे की साइज के अनुसार पूरा शुल्क लगेगा। वन विभाग ने इस बार नया नवाचार किया हैं। कोई भी व्यक्ति विभाग के एफ.एम.डी.डी.एस. पोर्टल पर जाकर अपना जिला सलेक्ट कर अपना एरिया की नर्सरी को सलेक्ट कर वहां पौधे की प्रजाति वाइज उपलब्ध पौधे देख कर क्यूआर कोड़ अथवा नकद राशि देकर पौधे खरीद सकता हैं। एक जिला एक प्रजाति के तहत एक लाख 63 हजार पौधे सीताफल के तैयार किए गए हैं। पंच गौरव में विभाग की ओर से बड़ी संख्या में बिल पत्र के पौधे तैयार किए गए हैं।

नर्सरी में तैयार पौधों का ये देना होगा शुल्क कांटेदार प्रजाति के पौधों के 5 रुपए देने होंगे।
छायेदार व चौड़ी पत्ती वाले पौधे-एक वर्ष तक के 2 फीट ऊंचाई वाले पौधे 6 रुपए और 2 फीट से ऊपर 3 फीट तक के पौधे 10 रुपए देंगे होंगे। इसी तरह 12 से 24 माह के पौधे 3 फीट से पांच फीट की ऊँचाई वाले बड़ी थैलियों में 15 रुपए प्रति पौधा लगेगा। 5 फीट से ऊपर और 8 फीट तक के पौधे की रेट प्रति पौधा 25 रुपए होगी। दो वर्ष से अधिक के पौधे 8 से 10 फीट के 50 रूप प्रति पौधा और 10 फीट से अधिक ऊंचाई वाले पौधे की रेट 70 रुपए प्रति पौधे की दर से भुगतान करना होगा। राजकीय भूमि, सार्वजनिक भूमि, संस्थागत भूमि पर पौधारोपण करने के लिए इच्छुक राज्य व केंद्र सरकार के विभागों और राजकीय उपक्रमों को 50 फीसदी रियायत दर पर पौधे उपलब्ध होंगे।

●विभाग के नर्सियों में ये पौधे उपलब्ध

फलदार पौधे में- आम, जामुन, आंवला, सीताफल, अमरूद आदि।

छायादार पौधे में- नीम, करंज, शीशम आदि।

●औषधीय पौधे में- तुलसी, बेलपत्र, ग्वारभाटा आदि।

विभाग द्वारा इस वर्ष प्रयोग के तौर पर पारसोली में धोक व दूधितलाई में बिजासाल जैसी प्रजाति के पौधे भी तैयार किए गए हैं।

◆चित्तौड़गढ़ जिले की वन विभाग की इन नर्सियों में मिलेंगे पौधे...

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर