Explore

Search

March 10, 2026 2:56 pm

गुरु पूर्णिमा पर्व पर सुमंगल सेवा संस्थान ने तुलसी पूजन कर बांटे 101 तुलसी के पौधे

भीलवाड़ा। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सुमंगल सेवा संस्थान के तत्वावधान मे तुलसी पूजन कर 101 तुलसी के पौधो का वितरण किया गया।
संस्थान के संस्थापक सदस्य अमित काबरा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के पर्व पर कोटा बाई पास रोड़ स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल श्री कामधेनु बालाजी मंदिर में तुलसी पूजन किया गया जिसकी शुरुआत पंडित राजेश शर्मा के सानिध्य में मन्त्रोचार के साथ संस्थान के अध्यक्ष शिव नुवाल द्वारा तुलसी जी क़ो चुनरी ओढ़ाने के साथ ही विधिवत दीप प्रज्वलन कर की गई।
तत्पश्चात मंदिर पुजारी जगन्नाथ द्वारा उपस्थित सभी श्रद्धालुओं क़ो तुलसी की आरती करवाकर तुलसी के आध्यात्मिक एवं औषधीय गुण बताते हुए राम श्याम सहित विभिन्न किस्मों के कुल 101 तुलसी पौधो का वितरण किया गया। उक्त आयोजन में रामस्वरूप शर्मा, गजेंद्र सिंह, गोविन्द सोनी, रेखा सोनी, गोपाल शर्मा, विजय लक्ष्मी समदानी, उमा भट्ट, सीमा उपाध्याय, सुमित्रा शर्मा, दीपक समदानी, पार्वती शर्मा सहित अन्य कई सदस्यों एवं स्थानीय निवासियों द्वारा सहयोग किया गया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर