Explore

Search

July 3, 2026 7:21 pm

प्रशासन

माधोपुर विद्यालय में गुरुपूर्णिमा पर निबंध प्रतियोगिता और वृक्षारोपण

बेगूं। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माधोपुर मे गुरु पूर्णिमा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य राजेन्द्र कुमार जोशी ने बताया की हर वर्ष की भांति आज भी गुरुपूर्णिमा पर्व विद्यालय मे माध्यन्तर बाद मनाया गया। जिसमे स्थानीय विद्यालय के अध्यापक गण सभी अधीनस्थ विद्यालयों से संस्था प्रधान व अध्यापकगण और स्थानीय विद्यार्थियो ने भाग लेकर गुरु और शिष्य के सम्बन्धो पर अपने अपने विचार व्यक्त किये।
नरेन्द्र कुमार जोशी व रामफल बैरवा ने गुरुपूर्णिमा पर्व पर गुरु महिमा विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता करवाई।
इसी दौरान शारीरिक शिक्षा शिक्षक डॉ कालू सिंह राव और मिट्ठू लाल सुथार ने विद्यालय प्रांगण मे हरियालो राजस्थान कार्यक्रम पर वृक्षारोपण प्रधानाचार्य द्वारा कराया गया।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर