बेगूं । राजस्थान सरकार ने ब्राह्मणी नदी बेगूं के रिवरफ्रंट एवं सौंदर्यकरण कार्य के प्रथम चरण के लिए 1436.10 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है। यह स्वीकृति स्वायत्त शासन विभाग द्वारा दी गई है।
जिसके तहत ब्राह्मणी नदी के उद्गम स्थल और तटवर्ती क्षेत्र का समग्र विकास और सौंदर्यकरण किया जाएगा। इस प्रयास से न केवल नदी क्षेत्र का प्राकृतिक रूप संवरने वाला है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के पीछे चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी एवं विधायक डॉ सुरेश धाकड़ के संयुक्त प्रयास रंग लाए है। उन्होंने इस विषय में लगातार शासन स्तर पर पैरवी की, जिसके सकारात्मक परिणामस्वरूप यह स्वीकृति प्राप्त हुई।
गौरतलब है कि गंगा दशमी के अवसर पर ब्राह्मणी नदी के उद्भव स्थल के संरक्षण और विकास हेतु संकल्प लिया गया था, जो अब साकार होता दिख रहा है। इस निर्णय से क्षेत्रवासियों में अत्यंत हर्ष और उत्साह का माहौल है। लोग इसे अपनी सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।
प्रशासन
सावा में 12 सिलेंडर व रिफिलिंग मोटर जब्त, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज
March 12, 2026
8:03 pm
15 मार्च को चित्तौड़गढ़ आएंगे UP के सीएम योगी, कलेक्टर एसपी ने ली अधिकारियों की अहम बैठक
March 12, 2026
4:39 pm
यूपी के सीएम योगी दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर, 15 को आएंगे चित्तौड़, जौहर मेले में करेंगे शिरकत
March 11, 2026
12:19 pm