Explore

Search

March 10, 2026 11:27 am

महिला संगठन द्वारा सावन महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

भीलवाड़ा। आरकेआरसी माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा भगवान शिव की आराधना के प्रतीक सावन के पावन महीने में अध्यक्ष चेतना जागेटिया व सचिव मीनू झंवर के सानिध्य में सावन महोत्सव का आयोजन बुधवार दोपहर 2.30 बजे से महेश छात्रावास में आयोजित किया गया। जिसमें सभी सदस्याओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में सभी महिलाएं रंग बिरंगे लहरिए व लहंगा चुन्नी में सज संवरकर आयी। साथ ही हाउजी सामूहिक घुमर नृत्य व ग्रुप गेम आदि विभिन्न तरह के मनोरंजक व आकर्षक गेम्स खिलाए गए। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष प्रीति लोहिया, नगर माहेश्वरी महिला मंडल की सचिव सोनल माहेश्वरी मौजूद रही। साथ ही निर्णायक के रूप में प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा एवं नगर अध्यक्ष सुमन सोनी उपस्थित थी।

◆विभिन्न प्रतियोगिताएं की आयोजित
प्रचार मंत्री सुनीता काबरा ने बताया कि कार्यक्रम में रिश्तों की महक प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। यह प्रतियोगिता श्रेष्ठ सास-बहू जोड़ी तथा श्रेष्ठ देवरानी-जेठानी जोड़ी पर आधारित थी, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। साथ ही हाउजी व सावन थीम पर आधारित सामूहिक नृत्य, मनोरंजक ग्रुप गेम रखे गए। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। श्रावण मास के इस पावन महीने में सभी बहनों को वृक्षारोपण की भी शपथ दिलायी गई। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वंदना नवाल, इंद्रा हेड़ा, सुमित्रा दरगड़, सुनीता मूंदड़ा, चंद्रकांता गगरानी, रंजना बिड़ला, विनीता नवाल, सरोज सोमानी, मंजुला मंत्री, मधु बिडला, दीपशिखा शारदा, सुनिता बिडला, उषा राठी, पल्लवी लढा, पूनम डाड, सुमन भंडारी, मितिका लढा, प्रिया न्याति, शिल्पा काष्ट, सीमा बिड़ला, सोनू कोगटा, ज्योति आगाल सहित संगठन की कई सदस्याएं उपस्थित थी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर