Explore

Search

September 25, 2026 10:03 am

पीपलेश्वर महादेव डूंगला से निकली कावड़ यात्रा

डूंगला। सावन मास के तीसरे सोमवार को पिपलेश्वर महादेव मंदिर डूंगला से महिला मंडल द्वारा भक्ति भाव से ओतप्रोत कावड़ यात्रा निकाली गई। यह कावड़ यात्रा पिपलेश्वर महादेव मंदिर से आरंभ होकर अटल चौक, मुख्य बस स्टैंड, प्रेम नगर होते हुए गरालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण तक पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। गरालेश्वर मंदिर पहुंचने पर महिला मंडल की सदस्यों ने विधिविधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और सुख समृद्धि की कामना की।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर