Explore

Search

March 7, 2026 10:00 am

कुरज में ओवर टेक की बात पर हुई मारपीट, पुलिस ने 3 युवाओं को शांति भंग में किया गिरफ्तार

राजसमंद। जिले के कुरज कस्बे में रात्रि को 9 बजे के करीब मारुति वेन व अल्टो कार चालक के बीच औवर टेकी की बात को लेकर कहां सुनी होगई जिससे युवाओं ने वेन चालक के साथ मारपीट कर दी जिससे वैन चालक ने हो हल्ला किया इस पर मौके पर कई लोगों की भीड़ लग गई वहीं मामले में माहौल गर्मा गया मौके पर पहुंचे कुंवारिया थाना अधिकारी उदयलाल बरकट कुरज एएसआई राम सिंह, रामेश्वर लाल चौधरी सहित पुलिस मौके पर पहुंचा और ग्रामीण मौके पर आरोपियों को पकड़ने की मांग पर अड़ गए। वही पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मारपीट का प्रकरण दर्ज कर तीन युवाओं को शांति भंग के मामले में गिरफ्तार किया। थाना अधिकारी ने बताया कि सनवाड़ निवासी प्रार्थी देवराज पिता लादूराम सेठ व उनके पिता व भाई तीनों वैन में सवार होकर भीलवाड़ा से फतहनगर की तरफ जा रहे थे कि कुरज में सड़क पर ब्रेकर होने से मारुति वैन धीरे चला रहे थे कि पीछे से आई अल्टो कार युवाओं ने कार को वेन के टच कर दी इस पर मारुति वेन थोड़ा आगे चले कुरज हनुमान मंदिर के पास अल्टो कार युवाओं ने वेन चालक को धमकी देने से कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। मौके से कार चालक तो फरार हो गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मौके पर माण्डफिया के तीन युवाओं को शांति भंग में गिरफ्तार किया जिसमें दुर्गा सिंह, पप्पू सिंह व एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया मौके पर लगे वाहनों के जाम को भी पुलिस ने समझाईकर खुलवाया और ग्रमीणों से समझाई की गई। मामले को लेकर मौके पर कई लोगों की भीड़ लग गई। इस संबंध में कुरज के पूर्व सरपंच अनिल चौधरी ने कहा कि पुलिस रात्रि 11 बजे बाद सड़क पर जो भी संदिग्ध नजर आए उन पर नजर रखें ताकि कस्बे में कोई घटना नही घटे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर