Explore

Search

March 8, 2026 9:51 am

खजुरिया के भैरुनाथ मन्दिर पर जागरण के अवसर पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

राजसमन्द। राजसमन्द व भीलवाड़ा जिले के बॉर्डर पर स्थित मेवाड़ के प्रसिद्द श्री खजुरिया श्याम भैरूनाथ के भादवी छठ के जागरण के अवसर पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों के मुखार बिंद से जयकारे से माहौल पूरी तरह भक्ति मय हो गया। हजारों भक्तों ने रात 12 बजे बावजी के दर्शन के लिए हजारों की तादाद में उमड़ पड़े। मंदिर पर लंभी-लंभी कतारों में लगकर भक्तो ने श्रद्धा और आस्था के साथ दर्शन किये जागरण को लेकर भैरूनाथ को विशेष श्रृगार कराया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंगापुर थाने के सीआई लीलाधर मालवीय ने नेतृत्व में भारी पुलिसबल के जवान चपे-चपे पर तैनात रहे। वही भैरुनाथ सेवा समिति के कार्यकर्ता ने भी अपनी जिम्मेदारी के साथ व्यवस्था संभाली मन्दिर की ओर आने वाले चारो दिशाओं वाले रास्ते पर भक्तों द्वारा भंडारे लगाए जहा भक्तों को फल फ्रूट,अल्फ़ाहार का प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर सुबह से लेकर रात तक भक्तों का आना-जाना लगा रहा। जागरण के अवसर पर मंदिर परिसर पर करीब एक किलोमीटर की परिधि में आसपास की जगह पूरी तरह भक्तों से खचाखच भर गई। इस दौरान राजसमंद, भीलवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गड, मुंबई, महाराष्ट्र,गुजरात, इंदौर, यूपी, बेंगलोर आदि आसपास एव दूरदराज राज्यों में व्यवसायरत भक्त लोग भी मंदिर परिसर पर पहुंचे और दर्शनों का लाभ लिया। वही देर रात तक विशेष आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर