राजसमन्द। जाको राखे साइयां मार सके ना कोई यह कहावत है गलवा गांव में चरितार्थ हुई कल हुई। तेज बारिश के दौरान शाम के समय अचानक रामदेव मंदिर के पास वर्षों पुराना भारी भरकम नीम का पेड़ धराशायी हो गया जिससे अफरातफरी मच गई। पेड़ के नीचे गिरने के दौरान जोरदार आवाज आने से कई लोग दौड़कर मोहल्ले में आये और घटना की जानकारी ली। गांव के धनराज सालवी, रोशन लाल सालवी ने बताया कि रामदेव मंदिर के पास वर्षों पुराना नीम का पेड़ बारिश के दौरान नीचे गिर गया। बताया कि पेड़ के दोनों ओर बड़े बड़े मकान बने हुए हैं गनीमत मत रही कि नीम का पेड़ पीछे की ओर दीवार व रामदेव के छोटे मन्दिर पर गिरने से दीवार ओर मन्दिर क्षतिग्रस्त हो गया जिससे हजारों रुपयों का नुकसान हुआ है। बताया कि पीछे बाड़े में दो मवेशी बंधे हुए थे जो पेड़ गिरने के दौरान तेज आवाज होने से सहम गए और रसी तूड़ा कर दूर हो गए जिससे बाल बाल बच गए हालांकि इसे कोई जनहानि नहीं हुई है। इस दौरान मौके पर कई लोग पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़