बड़ीसादड़ी। बड़ीसादड़ी थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरा में एक मकान के पीछे खेत में बो रखे अवैध गांजे की खेती के खिलाफ कार्यवाही करते हुए बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर गांजे के 167 हरे गीले पोधे जब्त किये हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध कार्यवाही के तहत एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन और वृताधिकारी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में थानाधिकारी बड़ीसादड़ी कमलचन्द मीणा पुलिस निरीक्षक व पुलिस जाप्ता कानि. जीतराम, भरत, गोगाराम, अम्बाराम व नानूराम द्वारा विशेष सुत्रों से आसूचना संकलन कर गांव शिवपुरा में भैरूसिंह मीणा द्वारा अपने मकान के पीछे अपने खेत में अवैध गांजे की खेती करने की सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी 58 वर्षीय भैरूसिंह पुत्र नारायण सिंह मीणा निवासी शिवपुरा पुलिस थाना बडीसादडी जिला चित्तौडगढ़ के मकान पर पहुंच भैरूसिंह को डिटेन कर भैरूसिंह के मकान के पीछे खेत में लगे हरे रंग के नेट की आड में खेती कर उगाए हुए अवैध गांजे के 167 हरे गीलें पोंधों को जब्त कर वजन किया गया तो कुल हरे गीले अवैध गांजे के पोधों का वजन 426 किलोग्राम होना पाया गया। आरोपी भैरूसिंह मीणा के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट का अपराध प्रमाणित पाया जाने से उसे गिरफतार किया गया। उक्त कार्यवाही में कानि. अम्बाराम की विशेष भूमिका रही।
प्रशासन
सावा में 12 सिलेंडर व रिफिलिंग मोटर जब्त, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज
March 12, 2026
8:03 pm
15 मार्च को चित्तौड़गढ़ आएंगे UP के सीएम योगी, कलेक्टर एसपी ने ली अधिकारियों की अहम बैठक
March 12, 2026
4:39 pm
यूपी के सीएम योगी दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर, 15 को आएंगे चित्तौड़, जौहर मेले में करेंगे शिरकत
March 11, 2026
12:19 pm
हिन्दुस्तान जिंक द्वारा स्थापित होने वाला राजस्थान का पहला फाॅस्फेट खाद कारखाना
March 11, 2026
9:26 am
अवैध गांजे की खेती करता एक गिरफ्तार,गांजे के गीले पोधे जब्त