चित्तौड़गढ़। आचार्य तुलसी बहूउपदेशी फाउंडेशन द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो ताला अलेही वसल्लम के यौमे पैदाइश के मौके पर चित्तौड़गढ़ में ब्लड डोनेशन कैंप रखा गया। संस्थापक सुनील ढीलिवाल ने बताया यह एक बहुत ही नेक कार्य है दूसरों के जिंदगी बचाने के लिए इस तरह रक्तदान शिवरों का आयोजन किया जाता हैं। इस कैंप में मुख्य अतिथि के तौर पर चित्तौड़गढ़ शहर डिप्टी विनय चौधरी, सलीम अशरफी साहब, मुफ्ती उस्मान अजहरी साहब, मुख्य कार्यकर्ता के तौर पर नासिर मंसूरी, अशफाक अशरफी छिपा, इकबाल अहमद छिपा थे।

रक्तदान के लिए आए दूर से सद्दाम भाई कुरेशी कपासन ने अपना दूसरा ब्लड डोनेशन किया। हर रक्तदान में अपनी मौजूद की देने वाला सद्दाम भाई ने अपना 40वां ब्लड डोनेशन किया। इस खास मौके पर संस्थापक सुनील ने अपने प्रेरणादायक बात बताकर सबको मोटिवेशन किया। चित्तौड़गढ़ सांवरिया हॉस्पिटल टीम ने रक्त संग्रहण किया। इस खास मौके पर 52 यूनिट ब्लड का योगदान हुआ।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़