Explore

Search

March 8, 2026 8:13 am

झोर गांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया तेजा दशमी का पर्व 

राजसमंद। जिले के झोर गांव में तेजा दशमी के पर्व पर ग्रामीणों द्वारा हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ वीर तेजाजी महाराज की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमे सैकड़ो भक्तगण थिरक उठे। यह शोभायात्रा वीर तेजाजी महाराज के मंदिर परिसर से डीजे के धार्मिक भजनों के साथ रवाना हुई शोभायात्रा में आगे की ओर भक्तगण वीर तेजाजी महाराज के ध्वज लहराते हुए चल रहे थे। वहीं महिला पुरुष डीजे के धार्मिक भजन वीर तेजाजी महाराज, सांवरिया सेठ चारभुजा आदि विभिन्न देवी देवताओं के भजनों पर थिरक हुए चल रहे थे। जगह-जगह ड्रोन से फूलों की वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया है। वही आगे की और घोड़े नृत्य करते चल रहे थे वहीं वीर तेजाजी के जयकारे से माहौल धर्ममय हो गया। यह शोभायात्रा सदर बाजार ब्राह्मण मोहल्ले से गुजरी शोभायात्रा में छोटे से लेकर बड़े बुजुर्ग तक के लोग थिरके। वहीं शोभायात्रा में वीर तेजाजी महाराज की झांकी भी सजाई गई। बताया कि रात्री जागरण के अवसर पर देर रात तक भजन कीर्तन भी हुए जिसमें बड़ी संख्या में भक्त जन मौजूद थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर