Explore

Search

September 23, 2026 2:51 am

प्रदेश में जलझूलनी एकादशी का दूसरा सबसे बड़ा मेला गढ़बोर में, शाही सवारी में स्वर्ण बेवाण में निकाली ठाकुरजी की शोभायात्रा

राजसमंद। जलझूलनी एकादशी के मौके पर प्रदेश में लगने वाले मेलों में दूसरा सबसे बड़ा गढ़बोर में चारभुजा नाथ का मेला हैं। आज इस मेले के दौरान चारभुजा में श्रद्धालुओं की भारी रेलम पेल रही। सुबह मंदिर में महाआरती के बाद नियत समय पर सोने की पालकी में विराजित का ठाकुरजी की शाही सवारी निकाली गई। इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे जिन्होंने ठाकुर जी को गुलाल डालकर धोग लगाया। शोभा यात्रा में हाथी, घोड़े, झाँकिया,मंदिर की पलटन और हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। ठाकुर जी को झूला झूलने का श्रद्धांलुओं में इतना उत्साह देखा गया कि पूरा कस्बा गुलाल से लाल हो गया। सुरक्षा के लिहाज से मंदिर के पास पुलिस ने अस्थाई कंट्रोल रूम बनाया है।

कस्बे में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी रखी जा रही है। वही सात थानाधिकारियों सहित पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए यह शाही सवारी दूध दलाई पहुंची। जहां कुछ समय ठाकुर जी को विश्राम करने के बाद झील में स्नान कराया गया। स्नान के बाद आरती का कम चला और उसके बाद रजत वैवाण मैं विराजित कर शाही सवारी फिर से मंदिर पहुंची जहां संध्या आरती के दर्शन खुले। संध्या आरती के दर्शनों के साथ ही या मेला संपन्न हुआ।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर